फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटो मे बरसा 75 मिमी बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटों में बरसा 75 मिमी पानी
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में चार घंटों में 75 मिमी पानी तेज बारिश के रूप में बरसा। पानी के कारण कालागढ़ धामपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। वहीं रामगंगा बांध के जलस्तर में भी इजाफ़ा हो रहा है।
रविवार की रात को तीन बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कालागढ़ में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कालागढ़ धामपुर मार्ग पर पानी आ जाने से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं शिवालिक की पहाड़ियों पर हुई बारिश का पानी तेज गति के साथ सूखास्रोत में आ गया। स्रोत में पानी का बहाव काफी तेज था। पानी नई कॉलोनी स्रोत से होकर पुराना कालागढ़ के पुल से लगकर चलने लगा। पानी पुराना कालागढ़ से होकर रामगंगा नदी में गिर गया। जो हरेवली की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्रोत के किनारों पर लगे खेतों में भी कटान हो गया। कालागढ़ की नई कॉलोनी में जगह जगह नाले नालियां खूब भरकर चले। रामगंगा बांध क्षेत्र में भी बारिश हुई। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार बांध के कैचमेंट क्षेत्र मे बारिश के कारण बांध का जलस्तर 324.150 मीटर हो गया। वहीं कालागढ़ मे चार घंटो मे 75 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के कारण स्कूल कॉलेजों में बच्चों की संख्या कम रहने से वर्षा अवकाश रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें