चांदपुर । राष्ट्रीय युवा एवं ग्रामीण विकास समिति ने निजी स्कूलों में कोर्स के नाम पर अभिभावकों के हो रहे आर्थिक शोषण के विरोध में तहसील परिसर में धरना देकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। समिति ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन का निर्णय लिया है।
समिति के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में निजी स्कूलो में चल रहे कोर्सों पर अंकित कीमत से अभिभावकों को हो रहे आर्थिक नुकसान के विरोध में धरना दिया गया। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि प्रकाशकों द्वारा पुस्तकों पर जान बूझकर अधिक कीमत अंकित की हुई है ।इससे मंहगाई के दौर में अभिभावकों की जेब पर भारी बोझ पर रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी जनसमस्या को समय रहते समाधान करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। समिति की ओर से एसडीएम को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार को दिया गया। ज्ञापन में सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की बुक लगाने , प्रचलित बुक पर अभिभावकों को 50 प्रतिशत छूट पर बुक उपलब्ध कराई जाने की मांग की है। सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता और चौधरी हरिश्वर सिंह के संचालन में चले धरने पर कुलदीप सिंह, राजीव गर्ग एडवोकेट, इंतेजार जैदी, महेंद्र सिंह, जुल्फकार अहमद, भूदेव सिंह, नरेश अग्रवाल, अय्यूब खां, बागेश्वर सिंह, अनिल शर्मा, संदीप कुमार, शमीम अहमद, रितेश कुमार चौहान, मनोज कुमार, विशाल कुमार, शमीम अहमद, वीरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।