फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया
विज्ञापन

अफजलगढ़ ।
सीओ सुशील कुमार ने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय कादराबाद का निरीक्षण किया। विद्यालय की साफ सफाई का जायजा लिया। गुरुवार सुबह सीओ गांव कादराबाद स्थित प्राइमरी विद्यालय पहुंचे। मुख्य अध्यापिका दर्शन कौर से विद्यालय में छात्र छात्राओं की पढ़ाई संबंधित, शौचालय, बिजली व्यवस्था, मिड डे मिल आदि के बारे में जानकारी की। बच्चों के लिये तैयार हो रहे मिड डे मिल भोजन गैस चूल्हे की जगह लकड़ी के चूल्हे पर बनता मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने इस पर नाराजगी जताई। मुख्य अध्यापिका को जल्द से जल्द गैस चूल्हे पर भोजन बनाने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि वह अपने गोद लिए विद्यालय को सुंदर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। विद्यालय में उन्हें छात्र छात्रायें नीचे फर्श पर बैठ कर परीक्षा देते मिले। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही विद्यालय में नया फर्नीचर लगवाने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि वह इससे बच्चों की पढ़ाई का स्तर बढ़ेगा। उन्होंने छात्र छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने व सरकारी ड्रेस में समय से विद्यालय पहुंचने को प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पति दर्शन सिंह रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें