फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक मेगा मेले में खोले गए 11 हजार से अधिक खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । डाक विभाग की ओर से डाक मेगा मेले का आयोजन हुआ। मेले में उपभोक्ताओं को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में कुल 11 हजार 812 खाते खोले गए। सुकन्या समृद्धि योजना में 83 नए खाते खोले गए। मेेले में आए लोगों ने डाक अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के बारे में सवाल जवाब किए।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से बुधवार को टाउन हाल में आयोजित डाक मेगा मेले में लोग काफी संख्या में आए। मेले में निर्देशक डाक सेवा बरेली क्षेत्र शंकर प्रसाद ने लोगों से डाक सेवाओं का अधिक विश्वसनीय बताते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने केंद्र सरकार की डाक विभाग की ओर से संचालित पीएलआई और आरपीएलआई योजना की जानकारी दी। बचत खातों में ज्यादा ब्याज मिलने का दावा करते हुए अधिक से अधिक धनराशि डाकघर के बचत खातों में जमा करने को कहा। शंकर प्रसाद के आह्वान पर लोगों ने पीएलआई और आरपीएलआई में कुल एक करोड़ 80 लाख रुपये जमा करने का रिकार्ड बनाया। लोगों ने 11 हजार 812 खाते खुलवाकर उत्साह का प्रदर्शन किया। सुकन्या समृद्धि योजना का वरदान बताते हुए शंकर प्रसाद प्रेरणा से 83 नए खाते खुलवाए। मेले में सहायक निर्देशक डाक बरेली मनोज कुमार, धर्मेश गगनेजा, दीपक शुक्ला, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन अशोक कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें