नजीबाबाद (बिजनौर)। मेरठ में जोनल इंटर स्कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल नजीबाबाद की टीम उपविजेता रही। नजीबाबाद लौटने पर टीम के खिलाड़ियों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक विकास कुमार और अर्चना गुसाईं के नेतृत्व में स्कूल की वॉलीबाल टीम ने मेरठ में आईएससी और आईसीएसई की यूपी, उत्तराखंड के जोनल इंटर स्कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया था। सीनियर वर्ग में ऑल सेंट्स स्कूल मेरठ को 21-11, 21-9 से पराजित कर नजीबाबाद ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल को उपविजेता रहते हुए संतोष करना पड़ा। सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली की टीम चैंपियन बनी। टूर्नामेंट में उपविजेता बनी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की टीम के वापस लौटने पर प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।