फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बजट को भाजपा ने सराहा, विपक्ष ने निराशाजनक बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट को भाजपा ने सराहा, विपक्ष ने कहा निराशाजनक
विज्ञापन

बिजनौर।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के पहले बजट को सत्तारूढ भाजपा ने क्रांतिकारी करार दिया है तो विपक्ष ने इसे खानापूर्ति बताते हुए निराशाजनक बताया।
भाजपा विधायक अशोक राणा ने बजट को क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि चुनाव के समय किए गए सभी वादों को पूरा किया गया है। किसानों की कर्ज माफी के लिए 36 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। स्वच्छता अभियान, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भरपूर राशि का आवंटन किया गया है, जो सराहनीय है। भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान ने इसे आम आदमी का बजट कहा। चौहान ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास को ध्यान रखते हुए बजट तैयार किया गया है। विकास व रोजगार पर विशेष ध्यान है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। बुंदेलखंड के लिए विशेष बजट की व्यवस्था उचित कदम है। बजट से प्रदेश में खुशहाली आएगी।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सपा सरकार की योजनाओं के नाम बदल दिए हैं। जनता को बजट के नाम पर लोलीपॉप दिया गया है। इस बजट से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा। बसपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को बजट में कुछ नहीं मिला है। बिजनौर जिले व पश्चिमी यूपी के लिए इसमें कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ बहुत बड़ा छल किया है। किसानों की कर्जा माफ की बात कहकर ब्याज दो प्रतिशत बढ़ा दिया है। सरकार फसलों के उचित दाम समय पर नहीं देती है। इसी कारण किसान कर्ज लेता है और समय पर चुका नहीं पाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें