फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोर की मौत, एक घायल
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)।
गांव धमरौला में बाइक और साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ।
मंगलवार की देर शाम साढ़े आठ बजे धमरौला निवासी संजीव यादव का 14 वर्षीय पुत्र तुषार गांव में डेयरी पर दूध देकर साइकिल से घर आ रहा था। बिजनौर रोड पर पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में तुषार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार गांव अहीरपुर निवासी जाबिर गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। तुषार गांव के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। दूसरी ओर, रात नौ बजे नहटौर रोड पर बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से उस पर सवार गांव पनियाला निवासी व्यक्ति घायल हो गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें