फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-प्रतिभाओ को निखारकर उचित मंच प्रदान कर रहे रोमियो: डा.आदित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य में रिया, वंशिका, दिव्यांगना को खिताब
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)।
रोमियोज डांस इंडिया डांस ग्रुप की ओर से जो जीता-वही सिकंदर डांस प्रतियोगिता में रिया चौहान, वंशिका और दिव्यांगना ने ने खिताब हासिल किए।
जैतरा में महिपाल भवन में कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान गणेेश की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की। निर्णायक मंडल में शामिल सुमित शर्मा व शुगम जैन के अनुसार सब जूनियर ग्रुप में सानवी प्रथम, जतिन द्वितीय और रक्षित चौहान तृतीय, रिद्धि चतुर्थ, श्रेया ने पंचम स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुुप में कनिका चौहान ने प्रथम, तविसी ने द्वितीय, गीतिका ने तृतीय, अक्षिता ने चतुर्थ और काविश ने पंचम स्थान पाया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में शैली चौहान ने प्रथम, सुरभि ने द्वितीय, कृति ने तृतीय, प्रिया ने चतुर्थ, मेघा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट डांसर का खिताब रिया चौहान, दिव्यांगना कौशिक, वंशिका चौहान ने हासिल किया। प्रिया, मधु, वंशिका गुप्ता, आराध्या गुप्ता, अग्रिमा गुप्ता, श्रेया, साहिफा आदि को सांत्वना पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि डा. आदित्य अग्रवाल थे। अध्यक्षता समाजसेवी दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन ने की। इस दौरान शिक्षिका बबीता, कोरियोग्राफर रोमियो मयूर, पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष राजू गुप्ता ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें