फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रर ंस सोढ़ी का राष्ट्रीय हॉकी एकेडमी में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हॉकी खिलाड़ी प्रिंस सोढ़ी ने जिले का नाम रोशन किया है। प्रिंस सोढ़ी का चयन राष्ट्रीय हॉकी एकेडमी द्वारा कैंप के लिए जारी खिलाड़ियों की सूची में हो गया है। इस सूची में देश भर के केवल 120 खिलाड़ियों को ही शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रिंस सोढ़ी इस समय भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र हरियाणा छात्रावास में रहकर हॉकी के गुर सीख रहा है। वह यूपी की ओर से राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुका है। मंडल व प्रदेश स्तर की कई प्रतियोगिताओं में उसने शानदार प्रदर्शन किया है। उसकी गिनती प्रदेश के होनहार हॉकी खिलाड़ियों में होती है। प्रदर्शन के आधार पर प्रिंस सोढ़ी का चयन राष्ट्रीय हॉकी एकेडमी के कैंप के लिए हो गया है। इस कैंप के लिए पूरे देश से केवल 120 खिलाड़ी ही चुने गए हैं। प्रिंस के पिता राजेंद्र सोढ़ी के अनुसार इस कैंप में चयनित होने वाला प्रिंस यूपी का पहला हॉकी खिलाड़ी है। राजेंद्र सोढ़ी के अनुसार प्ऱिस भारत की ओर से हॉकी खेलकर ओलंपिक व अन्य प्रतियोगिताओं में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें