फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Tue, 07 Mar 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने होली पर्व पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए शहर में छापामार अभियान चलाया। खाद्य विभाग ने शहर की अलग-अलग दुकानों से दूध, दही, देशी घी, पनीर, बर्फी, बेसन व कुट्टू के आटे का नमूना लिया। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। विभाग की टीम ने सिविल लाइन स्थित सत्यकीर्ति डेरी से पनीर, दही, घी व दूध तथा खन्ना डेरी से पनीर, दूध तथा श्रीराम ट्रेडर्स से बेसन, कुट्टू का आटा तथा नीलकमल रोड स्थित नामदेव स्वीट्स से गुंजिया, बेसन के लड्डू तथा नजीबाबाद रोड स्थित वंशी स्वीटस से पनीर, बर्फी व बालूशाही के नमूने लिए। विभाग की इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। 
अभिहित अधिकारी ने बताया कि किसी भी व्यापारी को खाद्य सामग्री में मिलावट नहीं करने दी जाएगी। पकड़े जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल मेें लाई जाएगी। टीम में उनके साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह व अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें