फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख से अधिक के बकाएदारों की संपति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख से अधिक के बकाएदारों की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने राजस्व के बडे़ बकाएदारों पर चाबुक चलाना शुरू कर दिया है। टॉप टेन में शामिल दो बकाएदारों को तहसील हवालात में डाल दिया है। पांच लाख से अधिक के 19 बकाएदारों की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है। बीस बकाएदारों की कृषि भूमि नीलाम करने की तैयारी है। बकाएदारों से परेशानी से बचने के लिए बकाया जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

शासन का राजस्व वसूली पर जोर है। इसके अंतर्गत पांच लाख से अधिक के बकाएदारों की तहसीलवार सूची तैयार की गई है। डीएम सुजीत कुमार ने राजस्व वसूली में सख्ती बरतने की हिदायत दी है। तहसीलदार सदर धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार तहसील क्षेत्र में पांच लाख से अधिक के 40 बकाएदार चिह्नित हैं। टाप टेन बकाएदारों की लिस्ट तहसील में लगी है। टीम बनाकर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। मई माह में परगना बिजनौर और मंडावर के तीस लाख के बकाएदारों को पकड़कर राजस्व हवालात में निरुद्घ किया गया है। इसी माह बैंक देय के 19 बकाएदारों की कृषि भूमि को कुर्क कर लिया गया है। अब 20 और बकाएदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इनकी फसल जब्त होगी और जमीन नीलाम की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि मई में 75 लाख से अधिक बकाया की वसूली हुई है। बकाया वसूली अभियान जारी रहेगा। बकाएदार परेशानी से बचने के लिए बकाया जमा करा दें। तहसीलदार ने वसूली अभियान की नियमित समीक्षा करने की बात कही है। टीमों को साप्ताहिक वसूली के लक्ष्य दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें