वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
चांदपुर। भगवंत पब्लिक स्कूल चांदपुर व शकुंतला महाविद्यालय चांदपुर के वार्षिकोत्सव पर मेधावी छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ को उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
वार्षिकोत्सव संस्कार 2019 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कमलेश सैनी, कार्यक्रम अध्यक्ष डा.अनिल सिंह चैयरमेन भगवंत ग्रुप, उपाध्यक्ष डा.आशा सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर रूमाल सिंह, मैनेजर पुष्पनील वर्मा, भाजपा जिला मोर्चा के जिला मंत्री सौरभ चौधरी, प्रधानाचार्य मुरूग्बल सुब्रहमण्यम, शकुंतला महाविद्यालय के प्राचार्य डा.एचजी पाठक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में भगवंत स्कूल के टॉपर छात्र कुलसुम, फिरदोश जहां, श्रद्घा, हीना मलिक, सना सादाब, शरीना परवीन, रूही, काजल कुमारी, चारू मिश्रा, सलमा सुल्ताना को बेस्ट स्टूडेंट्स तथा डा.शिवानी शर्मा को बेस्ट डेडीकेटिड कोआर्डिनेटर अवार्ड, गौरव कुमार व रजनी त्यागी को बेस्ट टीचर अवार्ड एवं सुशील कुमार को बेस्ट स्टाफ अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इवेंट मैनेजर दीपिका, दीपक चौधरी, नूतन राजपूत व प्रशांत चौधरी ने किया।