फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला सम्मेलन में योजनाओं के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिला सम्मेलन में योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन

नहटौर। भाजपा के कमल शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रवेश त्यागी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने उज्ज्वला, सुकन्या आदि जैसी योजनाओं को चलाकर महिलाओं के सम्मान के लिए काम किया है। महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। जिलाध्यक्ष पूनम गोयल ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना सौभाग्य की बात है। विधायक ओम कुमार की पत्नी शोभा रानी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने सभी के लिए काम किया है। जातिवाद को बढ़ावा देने वाले बौखलाए हुए हैं। कार्यक्रम में अनीता चौहान, मोनिका यादव, अलीशा सिद्दीकी, नीलम जैन, रजनी वर्मा, सुमन ढाका, रजनी कालरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें