फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडीएम चांदपुर के खिलाफ कर्मचारियों ने शुरू किया आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम चांदपुर के खिलाफ कर्मचारियों ने शुरू किया आंदोलन
विज्ञापन

बिजनौर। एसडीएम चांदपुर द्वारा दो तहसील कर्मचारियों को थाने भेजवाने का मामला तूल पकड़ गया है। बृहस्पतिवार को उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ एवं रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने एसडीएम चांदपुर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। संघ के पदाधिकारियों व डीएम के बीच हुई वार्ता विफल होने से धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। संघ की ओर से मांग पत्र डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम चांदपुर द्वारा राजस्व लिपिक इकबाल अहमद व रजिस्ट्रार कानूनगो तहसील चांदपुर जलील अहमद को पुलिस हिरासत में भेजवाने से कलक्ट्रेट कर्मचारियों में रोष है। बृहस्पतिवार को उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारियों की संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी की अध्यक्षता व महामंत्री सुधीर भटनागर के संचालन में बैठक आयोजित कर एसडीएम चांदपुर के कार्य की निंदा की गई। बैठक में चार प्रस्ताव पास कर एसडीएम व पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई, जिसमें एसडीएम चांदपुर से दोनों कर्मचारियों को पुलिस हिरासत में भेजवाने की स्थिति को एक घंटे के भीतर लिखित रूप से स्पष्ट करने, दोनों कर्मचारियों के द्वारा क्या संज्ञेय अपराध किया गया, यदि संज्ञेय अपराध नहीं किया गया तो पुलिस हिरासत में क्यों भेजवाया गया। दूसरे प्रस्ताव में एसडीएम चांदपुर की मानसिक स्थिति सही नहीं होने की बात कही गई है। ऐसे स्थिति में वह गंभीर घटना कर सकते हैं। उन्हें एसडीएम चांदपुर के पद से हटा कर मेडिकल बोर्ड से उनका मेडिकल कराने की मांग की गई है। साथ ही एसडीएम चांदपुर को उनके पद से हटा कर तबादला होने तक उन्हें किसी तहसील में तैनाती नहीं देने, पुलिस द्वारा कर्मचारियों को क्यों हिरासत में लिया गया। दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बाद में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पूरे प्रकरण पर डीएम से वार्ता की वार्ता विफल होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मजीद अहमद, अनूप कुमार, मो. इरफान, नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सुधांशु शर्मा, राजेंद्र सिंह, अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें