फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने दी चक्का जाम की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसानों की समस्याओं को लेकर रजबपुर में तीस अगस्त को की जाने वाली पंचायत में समाधान न होने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली ने प्रशासन को चक्का जाम की चेतावनी दी है। शुक्रवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि किसानों को जल्द से जल्द मय ब्याज के गन्ना भुगतान सहित दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का भुगतान कराया जाए। किसानों ने अमरोहा चीनी मिल को जल्द चालू कराने और बढ़ी हुई बिजली की दरों को वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और अमरोहा के तहसील भवन को कलक्ट्रेट के पास स्थापित कराने की मांग की गई है। नौगांवा तहसील के भवन को भी अमरोहा के कताई मिल के पास बनवाने की मांग की है। कहा गया है कि बैंक किसानों से कर्ज पर चक्रवृद्धि ब्याज वसूल रही हैं। बैंकों की मनमानी पर रोक लगवाई जाए। इसके अलावा गन्ना सीजन में कोल्हू लगाने पर बिजली विभाग द्वारा अतिरिक्त वसूली न की जाए। किसानों ने तीस अगस्त को रजबपुर में होने वाली पंचायत में अधिकारियों को भेजकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग ज्ञापन में की है। समाधान न किए जाने पर यूनियन ने चक्का जाम की चेतावनी दी है। ज्ञापन दिए जाने के दौरान चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौधरी थान सिंह, जयदेव सिंह, बृजपाल सिंह, वेदप्रकाश, जयकीरत सिंह, राजवीर सिंह, नौबहार सिंह, जगवीर चौहान, नाहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें