फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नेहरु युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत की ओर से समर इंटर्नशिप के तहत स्वच्छता एवं टीकाकरण पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें महिलाओं को गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। वहीं टीकाकरण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के गांव रामपुर जुन्नारादार हुई गोष्ठी में महिलाओं को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि प्रत्येक बीमारी स्वच्छता के अभाव में फैलती है। संपूर्ण गांव को स्वच्छ रखना हमारा प्रथम कर्तत्व है। अगर हम अपने गांव व आस पास सफाई रखेंगे तो खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं। इस दौरान महिलाओं को शपथ ग्रहण को शपथ ग्रहण कराई गई और गंभीर बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ब्लाक कोआर्डिनेटर सरिता चौहान, एएनएम प्रीति चौहान, सीमा देवी, कुसुमलता, पूनम, रजनी, बीना, पूजा, शीतल, प्रवेश देवी, माया देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें