फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुंडा देवी के स्थल पर पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा देवी के स्थल पर पूजा-अर्चना
विज्ञापन

हल्दौर । गांव पैजनियां में मां चामुंडा देवी के स्थल पर पूजा-अर्चना कर मां भगवती की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभायात्रा व 101 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली गई।
विज्ञापन

गांव पैजनियां में मां चामुंडा देवी के स्थल पर शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मां भगवती की प्राण - प्रतिष्ठा के लिए जनपद बुलंदशहर के गांव यावापुर के आचार्य प्रशांत भारद्वाज, फिरोजाबाद के आचार्य रोहित गौतम, लखीमपुर खीरी निवासी आचार्य रज्जन मिश्रा व गांव पैजनियां निवासी गौरीशंकर ने पूजा-अर्चना की। उक्त झांकियों के साथ 101 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली गई। सबसे आगे भक्तजन भक्ति का गुणगान करते हुए चल रहे थे। यात्रा वाहन में मां भगवती, मां काली, मां लक्ष्मी, भैरव बाबा व हनुमान जी की मूर्तियां सुशोभित थी। आचार्यों के अनुसार 23 जून को प्राण-प्रतिष्ठा कर मंदिर में मूर्तियां स्थापित की जाएगी । 24 जून को हवन-पूजन करने के बाद कन्याओं को भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य यजमान ग्राम प्रधान पति देवेंद्र त्यागी, मास्टर सुभाष त्यागी, भूरेपाल, संजीव पाल, बबलू तोमर, ओमप्रकाश सिंह, टीकमपाल, संजू पाल, भूदेव पाल, अरविंद पाल, कलवा त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें