फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता कल संभालेंगी कार्यभार, लेंगी शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरिता कल संभालेंगी कार्यभार, लेंगी शपथ
विज्ञापन

- विकास भवन परिसर में होगा शपथ ग्रहण समारोह
- समारोह में पहुंचेंगे पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। तख्ता पलट कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुईं सरिता चौधरी रविवार को कार्यभार संभाल लेंगी। विकास भवन परिसर में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जहां भाजपा सांसद, विधायकों और कार्यकर्ताओं के बीच सरिता पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। वह जिले की पांचवीं जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर भूपेंद्र चौधरी ने भूचाल ला दिया था। जोड़-तोड़ के बाद 26 फरवरी को हुए अविश्वास प्रस्ताव में पंद्रह जिला पंचायत सदस्यों ने रेनू चौधरी के खिलाफ वोटिंग की। इससे रेनू चौधरी की कुर्सी छिन गई। बाद में भूपेंद्र चौधरी की पत्नी सरिता चौधरी को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया। रविवार को सरिता चौधरी पद और गोपनीता की शपथ लेने के बाद कार्यभार भी संभाल लेंगी। भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि विकास भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी सहित सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें