फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिल अभाविप के विभाग सहसंयोजक की गिरफ्तारी की मांग की 18-31-01

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । डीएवी कॉलेज में सोमवार को राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के दौरान अभाविप के विभाग सहसंयोजक और कोच के बीच मारपीट के मामले में कोच समेत दर्जनों खिलाड़ियों ने एसपी से मिलकर विभाग संयोजक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को तीन दिवसीय राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन था। सुबह से ही कुछ युवक कॉलेज में आकर युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। इससे गुस्साई युवतियों ने एक युवक को पकड़कर पीट दिया और बंधक बना लिया था। शाम को युवक को छुड़ाने अभाविप का विभाग संयोजक रोबिन अपने साथियों के साथ कॉलेज पहुंचा और युवतियों और आयोजकों के साथ बदसलूकी करने लगा और बंधक बनाए युवक को साथ ले जाने लगा। युवतियों और कोच ने इसका विरोध किया तो अभावित के विभाग सहसंयोजक रोबिन ने साथियों मिलकर कोच मुकुल कुमार के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने कोच की तहरीर पर रोबिन समेत 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन मंगलवार तक भी किसी हमलावर की गिरफ्तारी नही होने पर कोच ने दर्जनों खिलाड़ियों के साथ एसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वंशिका कटारिया, पल्लवी कौर, साक्षा, मोनिका, प्रशांत कुमार, सतीश कुमार, उत्तम राजपूत, विजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

रोबिन को राजनीति के तहत फंसाया : विवेकराज
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विवेकराज सोनी ने बताया कि रोबिन को राजनीति के तहत फंसाया जा रहा है, वह निर्दोष है। संगठन रोबिन के साथ है। संगठन की ओर से मामले में जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें