फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के चयन में धांधली

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन डीलर के चयन में पकड़ी धांधली
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। राशन डीलर चयन के बाद प्रस्ताव आपूर्ति कार्यालय में पहुंचा तो कम आयु में ही नामांकन कराने का मामला पकड़ में आया। इसके बाद से ब्लॉक कर्मचारियों में खलबली है।
विज्ञापन

गांम मुज्जफपुर नन्हेड़ा में रिक्त राशन डीलर की दुकान के चुनाव के लिए दस दिन पूर्व ब्लॉक आंकू के बीडीओ अशोक कुमार की मौजदूूूगी में ग्राम पंचायत ने नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई थी। इसमें फुरकान अहमद, अबरार अहमद व राजकली ने नामांकन कराए थे। चुनाव फुरकान अहमद ने जीता और ब्लॉक कर्मचारियों ने उसके नाम का प्रस्ताव लिखकर प्रक्रिया पूर्ण कर ली थी। फुरकान अहमद के नाम का प्रस्ताव सप्लाई ऑफिस धामपुर में दर्ज होने के लिए गया। एआरओ धामपुर महेश गौतम के मुताबिक, राशन डीलर की दुकान आवंटित करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए थी। प्रस्ताव में लगाई गई आईडी के अनुसार, फुरकान अहमद की आयु 21 वर्ष नहीं है। आयु की शर्त पूरी नहीं करने के कारअण फुरकान अहमद के नाम का प्रस्ताव वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें