फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर फेल होने से पांच घंटे तक फाटक पर खडी रही मालगाडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर फेल होने से फाटक पर खड़ी रही मालगाड़ी
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। मालगाड़ी के इंजन की पावर फेल हो जाने से रेलवे क्रॉसिंग करीब पांच घंटे तक बंद रहा। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुरादाबाद की ओर से नजीबाबाद की तरफ जा रही मालगाड़ी के इंजन की पावर फेल हो गई, जिसके कारण स्योहारा-नूरपुर रोड का रेलवे क्रासिंग फाटक बंद रहा। इंजन की पावर सुबह 10.50 मिनट पर फेल हुई थी। पावर फेल रेलवे क्रासिंग के बीच में हुआ था, इसलिए फाटक खुलना संभव नहीं था। फाटक बंद होने के कारण दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई। छोटे वाहन को रूट बदलकर निकाला गया। मुरादाबाद से दूसरा इंजन आया और शाम पांच बजे गाड़ी को रवाना किया गया। करीब पांच घंटे तक फाटक बंद रहने से लोग परेशान रहे। लाइन में फंसे वाहन फाटक खुलने का इंतजार करते रहे। फाटक खुलने के बाद वाहनों के चालकों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें