मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से अफसर अलर्ट
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक जुलाई को जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर अफसर तैयारी में जुट गए हैं। योगी आदित्यनाथ एक जुलाई को बिजनौर के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री कहां आएंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के बिजनौर आने का पता चलते ही अफसर तैयारी में जुट गए हैं। सब यह पता लगाने में जुटे हैं कि मुख्यमंत्री कहां आएंगे, पर इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। सरकारी अमला मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अलर्ट है। इसी के साथ सीएम की प्राथमिकता के कार्यक्रमों की खामियां दूर करने का अभियान शुरू हो गया है।