एससी/एसटी रेलवे इॅपलाइज एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन
फोटो- 15एनजेडबी03आर
नजीबाबाद । एससी/एसटी रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन ने रेलकर्मियों का मानसिक और आर्थिक शोषण पर रोष व्यक्त किया। एसोसिएशन के मंडल, स्थानीय पदाधिकारियों ने एडीईएन को ज्ञापन सौंपा ।
आल इंडिया एससी/ एसटी इम्पलाइज एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष जेठू सिंह, मंडल सचिव विनोद कुमार, शाखा सचिव सीपी सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एडीईएन करनप्रीत सिंह एवं रेलपथ अधिकारियों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने लाइन पर काम करने वाले एससी, एसटी कर्मचारियों से अतिरिक्त काम लेने, विभिन्न कार्यालयों में शिकायती रजिस्टर नहीं खोलने, नियुक्ति के लिए छमाही रोस्टर नहीं बनाए जाने, कॉलोनी वासियों की समस्याओं को अनदेखा करने पर रोष व्यक्त किया। मंडलीय अधिकारियों ने रेलवे कर्मचारियों से अमानवीय व्यवहार व उत्पीड़न को तत्काल रोकने तथा लंबित समस्याओं का अविलंब निराकरण कराने की मांग की। उधर, एसोसिएशन कार्यालय पर मंडलीय अध्यक्ष जेठू सिंह, मंडलीय सचिव विनोद कुमार व शाखा सचिव सीपी सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। रेलवे कर्मचारियों ने संगठित रहकर अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छ भारत मिशन में सहभागी बनने, कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया। बैठक में चंद्रशेखर, केके प्रेमी, वीर सिंह, मनुज प्रकाश, फखरूद्दीन, धर्मेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, अनिल कुमार, गिरीश कुमार सहित अनेक रेल कर्मियों ने भाग लिया।