फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री और पार्सल करने का सही तरीका बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्री और पार्सल करने का सही तरीका बताया
विज्ञापन

बिजनौर। डाक विभाग की ओर से आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को दैनिक डाक से संबंधित विभिन्न कार्य रजिस्ट्री और पार्सल आदि करने का सही तरीके के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रधान डाकघर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डाकघर में आने वाले लोगों को पोस्टमास्टर देवेंद्र कुमार ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग समय समय पर जनहित में विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाता रहता है। लोग इनका प्रयोग लोग कैसे करें। इसी को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक संस्थानों एवं बैंक प्रबंधकों से संपर्क किया गया और डाक विभाग की योजनाओं पीएलआई, आरपीएलआई, बीप मेल सर्विस आदि के बारे में समझाया गया। इसके अलावा लोगों को पता लिखने का सही तरीका बताया गया और रजिस्ट्री, पार्सल, स्पीड पोस्ट आदि करने की सही जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पोस्टमास्टर देवेंद्र कुमार, गिरवर सिंह, अशोक कुमार शर्मा, सुजात अली, जयकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें