भाजपाइयों ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली
बिजनौर/नगीना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। प्रदर्शनी मैदान से जिला प्रभारी आशु वर्मा व सांसद भारतेंद्र सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया कि पाकिस्तान जैसे दुश्मनों से कैसे निपटा जाता है। देश को फिर से नरेंद्र मोदी की जरूरत है। कहा कि भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी। रैली शास्त्री चौक, सिविल लाइन, नगर पालिका, घंटाघर आदि से होती हुई प्रदर्शनी मैदान पर खत्म हुई। इस दौरान जिला संयोजक जितेंद्र राजपूत, रैली संयोजक शेखर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू, भीष्म राजपूत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, धीर सिंह, मनोज कुमार, नीरज शर्मा, विष्णु, ललित कुमार, संजय त्यागी, मिथुन पंवार, हरजिंदर कौर, सविता शर्मा, पूनम गोयल, सतीश राजपूत आदि मौजूद रहे।
उधर, नगीना में बाइक रैली का शुभारंभ भाजपा सांसद डा. यशवंत सिंह ने किया। सांसद ने पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में बताया। सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ओमपाल सैनी तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने किया। पूर्व सांसद ओमवती, आरके सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, जिला महासचिव अनूप बाल्मीकि, नगर अध्यक्ष ओमपाल सैनी, भूरे सिंह, चंद्रशेखर पाल, डॉक्टर भूपेश चौहान, विकास गुप्ता उर्फ विक्की, नीरज विश्नोई, गर्वित चौधरी, कयूम राइम, हाजी निसार, भूरे सिंह, डॉ अभय विश्नोई, शिव शंकर सक्सेना, पुष्पित अरोरा, अरुण शर्मा शामिल रहे। वहीं, राजा का ताजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयघोष के साथ कस्बे में बाइक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ नगीना लोकसभा के प्रभारी सुनील भराला ने झंडी दिखाकर किया। आयुष चौहान, पुष्पेंद्र शेखावत, धर्मेंद्र जोशी, नरेश भाटी, विवेक सरोहा, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।