भाकियू का धरना जारी
चांदपुर। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू का धरना 60 वें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित किसान शिवरात्रि के बाद कोई बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू का दो जनवरी से तहसील परिसर में धरना चल रहा है। शनिवार को अशोक कुमार की अध्यक्षता व राजपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने कहा कि मिल व जिला प्रशासन ने अनेक बार किसानों को पूर्ण बकाया गन्ना भुगतान का आश्वासन दिया लेकिन भुगतान नहीं हुआ। धरने को करीब दो माह हो गए लेकिन किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हुआ। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। भाकियू कभी भी कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। वक्ताओं ने कहा कि शिवरात्रि पर्व के बाद किसी भी दिन कोई बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने पर चौधरी रामपाल सिंह, लुधियान सिंह, नौबहार सिंह, भोपाल सिंह, रामस्वरुप सिंह, ऋषिपाल सिंह, खुशपाल सिंह, अमर सिंह, इंद्रजीत सिंह, शीशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सतीश कुमार, डॉ. रामकुमार आदि रहे।