फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतम शुगर मिल बरकातपुर की राख ढुलान करते हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत, साथी बचा
विज्ञापन

नांगलसोती। नांगलसोती क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल मच गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी 32 वर्षीय गुलाब सिंह व 35 वर्षीय पप्पू एक ठेकेदार के माध्यम से उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से राख ढुलान का काम करते हैं। रविवार की शाम से दोनों युवक मिल की राख ढोने के काम में लगे थे। सोमवार की तड़के करीब 3 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक गुलाब सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया जबकि उसका साथी पप्पू ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पप्पू ने मिल प्रशासन व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर को हटवाकर युवक को बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में घायल युवक को बिजनौर रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें