फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में शामिल होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की बिजनौर चीनी मिल पर बृहस्पतिवार को होने वाली पंचायत के लिए गांवों में जनसंपर्क किया गया। किसानों से पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने गांव आदमपुर, पेद्दा, भोगी, नसीरी, गोपालपुर, मौजीपुर, गौंसपुर, जलीलपुर आदि गांवों में संपर्क किया। कहा कि बिजनौर चीनी मिल ने अब तक किसानों को पिछले साल का बकाया भुगतान नहीं किया है। इस साल खरीदे गन्ने की फूटी कौड़ी भी किसानों को नहीं दी गई है। किसान भुगतान न होने से परेशान है। कहा कि बृहस्पतिवार को होने वाली महापंचायत से चीनी मिल मालिकों की आंख खुलेंगी और भुगतान समय से मिलेगा। इस दौरान सुभाष काकरान, संजीव राठी, शीशराम सिंह, संजीव प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर अध्यक्षों का मनोनयन
बिजनौर। सपा के जिला प्रवक्ता अखलाक पप्पू के अनुसार बिजनौर में शाकिर खान, झालू में हाफिज यूसुफ, मंडावर में शकील अहमद, चांदपुर में शेख शमीम, नहटौर में अब्दुल वहाब कुरैशी, हल्दौर में योगेंद्र चौहान को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। नगर अध्यक्षों से एक सप्ताह में नगर कार्यकारिणी बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें