भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला
शेरकोट। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आगरा की संजलि और उन्नाव की डोली यादव के हत्यारोपियों को फांसी दिलाने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला।
बुधवार को कार्यकर्ता टेंपो स्टैंड पर एकत्र हुए। यहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाल कर दोनों बेटियों के हत्यारोपियों फांसी की सजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक और भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद गाजी कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि दोनों बेटियों के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान विवेक सैनी, मोहम्मद कमाल, भजन सिंह, नासिर प्रधान, हबीब अल्वी, बबलू कप्तान, इरशाद खां आदि रहे।