हिंदू महासंघ कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
धामपुर। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला अध्यक्ष मंगलेश सिंह एवं जिला महामंत्री ठाकुर शैलेंद्र गहलोत के नेतृत्व में ने नगीना चौराहा पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम धामपुर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में हो रही गोकशी रही है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। नगर में अवैध मसजिद निर्माण हो रहा है। पुलिस प्रशासन से तत्काल प्रभाव से निर्माण पर रोक की मांग की गई है। चेताया है कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो विश्व हिंदू महासंघ उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों मे मनमोहन भारद्वाज, सीताराम सैनी, विकास राणा, युद्ध चौहान, रोहित सैनी, दुष्यंत गंगवार, पूनम, हनी, राजेश्वरी आदि रहीं।