5.80 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया
बिजनौर। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। बैंक द्वारा 140 खातों के लिए 5.80 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया।
बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शिवदास ने बताया कि सभी क्षेत्रों में बैंक द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को समय से ऋण जमा करने को कहा। साथ ही मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह आदि को दिए जाने वाले ऋण के बारे में बताया। बैंक प्रबंधकों ने बताया कि बैंक की 81 शाखाएं तथा 114 बैंक मित्र उपभोक्ताओं को सेवाएं दे रहे हैं। भाजपा नेता व बैंक के उपभोक्ता सीताराम राणा ने कहा कि बैंक की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी जरूरतों को समय से पूरा किया जा सकता है। अध्यक्षता किसान नेता ओमपाल सिंह व संचालन प्रबंधक संजय शर्मा ने किया। मुख्य प्रबंधक मुकेश गुप्ता, योगेंद्रपाल सिंह, संजीव शरद, अनिल गुप्ता, अजय कुमार, ब्रजवीर सिंह, राजीव शर्मा, कनक रस्तोगी, प्रसून चौधरी, रामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 9.42 करोड़ का ऋण बांटा
बिजनौर। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एक वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया। बरेली अंचल के उपअंचल प्रमुख केडी बंसल ने 181 उपभोक्ताओं को कृषि, कार ऋण के अंतर्गत 9.42 करोड़ का ऋण वितरित किया। देहरादून के क्षेत्रीय प्रबंधक सूरज कुमार श्रीवास्तव ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से बैंक की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।