फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों को मिलेंगे 648 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों को मिलेंगे 648 शिक्षक
विज्ञापन

बिजनौर । अब परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों का टोटा नहीं रहेगा। जिले के इन स्कूलों में 648 शिक्षकों की भर्ती होनी है। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि एक सितंबर से शिक्षक भर्ती के लिए काउन्सलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में 41556 सहायक अध्यापकों की भर्ती होनी हैं। जिसके अंतर्गत जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 648 शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी। बीएसए शिक्षक भर्ती के लिए काउंसिलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक भर्ती के लिए जो अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं वे ही काउन्सलिंग कराएंगे। जिले में काउंसलिंग एक सितंबर से तीन सितंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। बीएसए ने संबंधित अभ्यर्थियों से काउंसलिंग में मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में इन शिक्षकों की भर्ती होने से स्कूलों में शिक्षकों का टोटा नहीं रहेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने काउंसिलिंग की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में ब्लॉकवार रिक्त पदों वाले स्कूल भी चिंहित किए जा रहे हैं। ताकि तैनाती के समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। बीएसए ने अभ्यर्थियों से समय से काउंसिलिंग में उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें