अमरोहा। पांच माह से वेतन नहीं मिलने से संविदा बिजली कर्मी शुक्रवार को चौधरपुर बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए। विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में रतनपुर कलां, तहारपुर, मैनाठेर, भैंसोड़ा, नानपुर, ग्रोथ सेंटर, पाकबड़ा बिजली घरों में तैनात संविदा कर्मी शामिल हुए।
संविदा कर्मियों का कहना है कि पांच माह के बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिला। परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। शनिवार को मैनाठेर बिजलीघर पर धरने पर बेठेंगे। इस दौरान आशोक कुमार, जय सिंह, ताहिर अली, हरबीर, हरिफूल सिंह, हरिराज सिंह, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।