फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर जमा सिल्ट और कूड़े के ढेर से जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में नाला सफाई के दौरान ही नगर पालिका ने सड़कों पर जमा सिल्ट और कूड़े के ढेरों को उठवाया होता तो शहर में जलभराव के इतने बुरे हालत न होते। शनिवार की सुबह हुई बारिस से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। इस दौरान लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। बरसात के पानी के साथ सड़कों पर बही सिल्ट कीचड़ के रूप फैली दिखयी दे रही थी। वहीं कूड़े के ढेरों से उठती दुर्गंध से गुजरना भी लोगों के लिए दूभर हो रहा था।
विज्ञापन

नगर पालिका की नाला सफाई पूरे डेढ़ महीने चलती रही। नालों से निकाली गई सिल्ट अब भी शहर के कई रास्तों पर ज्यों की त्यों पड़ी हुई है। तो कई रास्तों पर जमा कूड़ा भी महीनों से नहीं उठवाया गया है। शहर में किसी भी रास्ते पर जाते वक्त लगे कूड़े के ढेर खुद ब खुद इसकी गवाही दे रहे हैं। बरसात के पानी के साथ बहकर सिल्ट और कूड़ा नालों को चोक कर रहा है। यही वजह है कि नालों में बरसात के पानी का प्रवाह न होने से जहां-तहां जलभराव के हालात बन रहे हैं। कई मोहल्लों में तो बरसात का पानी जमा होकर तमाम मच्छर जनित और संक्रामक रोगों को दावत दे रहा है। शहर के कई नाले ऐसे भी हैं जिनकी सफाई के बाद भी इनमें पानी चलता हुआ दिखायी नहीं दे रहा है। वहज साफ है बरसाती पानी के साथ बही सिल्ट इनमें वापस जा चुकी है। रही सही कसर कूड़ा पूरी करके नालों को चोक कर रहा है। शनिवार को हुई बरसात में आजाद रोड, कोर्ट रोड, वासुदेव तीर्थ, मोहम्मदी सराय सहित कई मोहल्लों में भयंकर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें