फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विवाह कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। स्थानीय जीएसएन पब्लिक स्कूल व श्री राधा कृष्ण सेवा समिति ने संयुक्त रूप से नगर की दो युवतियों की शादी कराई। उन्हें आवश्यक दान-दहेज देकर आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन

स्थानीय जीएसएन पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित विवाह समारोह में श्री राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा स्थानीय मोहल्ला खेड़ा निवासी मोनिका की कोटद्वार निवासी रामकुमार के पुत्र सोनू व जीएसएन पब्लिक स्कूल परिवार ने स्थानीय मोहल्ला रईसान निवासी पिंकी की शादी जनपद मुजफ्फरनगर के गांव रुस्तमपुर माजरा निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र सुरेश पाल के साथ संयुक्त रूप से कराई गई। दोनों संस्थाओं द्वारा दोनों बरातियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर जीएसएन पब्लिक के प्रबंधक रघुराज सिंह नागर, राहुल वर्मा, विकास पंकज, हिमांशु राजपूत, अलीशा, ज्योति अग्रवाल व उक्त समिति के गौरव चौहान गोल्डी, हरीश चंद्रा, भूपेंद्र चौधरी, चंदकिरण पटवारी समेत नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें