फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी संघ ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ-ग्राम विकास अधिकारी संघ एसोसिएशन समन्वय समिति ने वेतनमान बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर विकासभवन में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन में एकत्रित हुए और धरना देकर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा गांवों को विकसित करने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लोगों को लाभ दिलाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ कार्य करते हैं। फिर भी उनका वेतनमान नहीं बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक करने, अधिमानी शैक्षिक ट्रिपल सी प्रमाणपत्र के स्थान पर ओ-लेवल (कंप्यूटर) करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित करने, सेवाओं के दस वर्ष के कार्यकाल पर प्रथम, 16 वर्ष पर द्वितीय तथा 26 वर्ष के सेवाकाल पर तृतीय प्रान्नति देने आदि मांगे की गई। धरना देने वालों में अध्यक्ष कुलदीप राजपूत, महेशचंद शर्मा, हेमेंद्र चौधरी, ऐकेश्वर सुंदरियाल, अनुभव पंडित, राजीव देशवाल, अजयपाल, मिदहत जालिब, मोहित सिंह, कुलदीप सिंह, संजय सिंह, करुणा चौहान, अनुज मलिक, विनीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें