फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। कोहरे और शीतलहर से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अब तक का सबसे घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर दृश्यता करीब 30 मीटर ही रही। तापमान घटकर 2.5 डिग्री तक जा पहुंचा। ठंड को देखते हुए जजी में भी वादों की सुनवाई में हिस्सा लेने वादकारी नहीं आ रहे हैं। वादकारियों के न आने पर बुधवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
मंगलवार रात को करीब सात बजे से ही घना कोहरा छाने लगा था। बुधवार को सड़कों पर बहुत घना कोहरा रहा। शीतलहर ने भी पारे को और गिरा दिया। सड़कों पर हाल यह था कि करीब 30 मीटर से आगे का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। शहर में भी वाहनों की हैड लाइट पूरा दिन ऑन रही। करीब तीन बजे धूप निकली, लेकिन ठंड से तब भी राहत नहीं मिली। शाम होते होते फिर से कोहरा छाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगीना क्षेत्र में शीतलहर के चलते जन मानस बुरी तरह प्रभावित है। प्राइवेट बस रूटों पर सवारियों की संख्या में कमी होने से कारोबारी परेशान हैं। उधर, राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर घना कोहरा छाने के कारण वाहन हैडलाइट जलाकर धीमी गति से चले। वहीं, समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह ने बिजनौर मार्ग डबल फाटक के पास अपने प्रतिष्ठान पर 100 गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर सरदार गेंदा सिंह, अमरजीत सिंह, जगमोहन सिंह, योद्धवीर सिंह, रिंकू मल्हौत्रा, सरदार केवल सिंह, गुरमीत सिंह, सिमरत सिंह सडाना, गुरूद्वारा सिंह सभा के किशन सिंह, तारा सिंह व आर्यसमाज के अनिलबंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें