फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदकी शुगर मिल रिकवरी में प्रदेश में नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की बूंदकी शुगर मिल पेराई सत्र के शुरू में ही रिकवरी में प्रदेश में पहले नंबर पर है। शुगर मिलों ने करीब 25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली है। धामपुर शुगर मिल ने सबसे अधिक पेराई की है। शुगर मिलों ने गन्ना मूल्य भुगतान चौदह दिन के अंदर करने का शपथपत्र लिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार जिले की नौ शुगर मिलों ने 25 से 27 अक्तूबर के बीच पेराई शुरू की थी। अब तक 25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो गई। इस दौरान दो लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। धामपुर शुगर मिल ने सबसे अधिक सात लाख 36 हजार क्विंटल गन्ना पेरा है। इसके बाद स्योहारा छह लाख 26 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके दूसरे नंबर पर है। बूंदकी शुगर मिल की गन्ना रिकवरी पेराई सीजन के शुरू में ही 10.55 प्रतिशत हो गई है। पिछले साल सीजन के अंत में रिकवरी 11 प्रतिशत के करीब थी। धामपुर शुगर मिल की रिकवरी 10.5 प्रतिशत है। सभी शुगर मिल की रिकवरी दस प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। जिले में अर्ली प्रजाति का रकबा 98 प्रतिशत होने से रिकवरी बढ़ने की उम्मीद है।
गन्ना भुगतान 14 दिन में करने का देना होगा शपथ पत्र
बिजनौर। डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार प्रशासन किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय से कराने के लिए प्रयासरत है। पहली बार शुगर मिलों से शपथ लिया जा रहा है कि वे 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करें। इसमें ढील बरतने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें