फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम जगतराज ने बताया कि लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के कारण वे शासन से आई टेलीफोन कॉल कार्यालय में होने के बावजूद रिसीव नहीं कर पाए। उन्होंने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव स्तर से कई जिलों के डीएम को सुबह नौ से 11 बजे के बीच पीएनटी नंबर पर कॉल की गई थी। इस दौरान बिजनौर सहित 26 जिलों के डीएम कार्यालय से अनुपस्थित मिले थे। डीएम ने बताया कि 17 जुलाई को वे कलक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित थे और जनसमस्याएं सुन उनका निराकरण करा रहे थे। इस दौरान डीएम कार्यालय में आने वाले टेलीफोन को सुनने के लिए नियुक्त लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के कारण शासन से आई कॉल को उनके कार्यालय कक्ष में प्रेषित नहीं किया जा सका। इन कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। वैसे डीएम जगतराज के बारे में आम राय यह है कि वे कार्यालय में सबसे ज्यादा बैठने वाले अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें