डीएम ने परिवार को दी 20 हजार की मदद
बिजनौर। डीएम जगतराज ने एक जरूरतमंद परिवार को 20 हजार रुपये की मदद का चेक दिया। परिवार को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।
डीएम के अनुसार, शमीम निवासी ग्राम शेखुपुरा तहसील चांदपुर मजदूर है। पूर्व में उसका ऑपरेशन हो चुका है। वह अब भी बीमारी की हालत में है। उसके प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए सहायता का पात्र पाए जाने पर बिजनौर सेवा समिति के माध्यम से 20 हजार रुपये का चेक दिया गया है। शमीम के परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम ने 19 जुलाई को आकाशवाणी के ढोलक वादक रहे असलम के परिवार को भी 20 हजार रुपये का चेक दिया था। असलम परिवार के एकमात्र जीविका उपार्जक थे और वर्तमान में लकवा रोग से ग्रस्त हैं। उनकी पत्नी के प्रार्थना पत्र पर सहायता दी गई थी।