फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के गार्डर के नीचे दबकर श्रमिक मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहे के गार्डर के नीचे दबकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। भूतपुरी के रामगंगा पुल पर नवनिर्मित फोरलेन पुल पर मजदूरी कर रहे एक श्रमिक की लोहे के गार्डर के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रमिक की मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हैं।
बढ़ापुर थाने के गांव साहूवाला टांडा निवासी संजीव कुमार के मुताबिक वह अपने 50 साल के पिता शेर सिंह के साथ पिछले ढाई माह से भूतपुरी के नवनिर्मित फोरलेन पुल पर मजदूरी का काम कर रहा हैं। पिता शेर सिंह शुक्रवार दोपहर को रामगंगा नदी में बने पिलर पर ऊपर चढ़ कर काम कर रहे थे। संजीव नीचे काम कर रहा था। पिलर पर रखे लोहे के गार्डर के ऊपर सीमेंट के बने ब्लॉकों का वजन अधिक होने की वजह से पिलर पर रखे लोहे के गार्डर मुड़ गए। पिता शेर सिंह असंतुलित होकर नीचे गिर गए और पिलर पर रखे गार्डर व सीमेंट के भारी ब्लॉकों के नीचे दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां काम कर रहे श्रमिकों में खलबली मच गई। श्रमिक शेर सिंह की मौत का पता चलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कृपाशंकर कन्नौजिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं मृतक के परिजन सत्यवीर सिंह, संजीव, महेश , हरिओम , रामनिवास , इंदल सिंह ने पीएनसी के अधिकारियों से मुआवजा दिलाया जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुलसे की भी नहीं हो रही मदद
करीब ढाई माह पहले बरेली के मिलक पिछौड़ा थाना नवाबगंज निवासी 18 वर्षीय सचिन बिजली के करंट की चपेट में आने गंभीर रूप से झुलस गया था। उसके दोनों हाथ कट गए थे। उपचार के दौरान सचिन जिंदगी मौत के बीच में अस्पताल में जूझ रहा है। परिजनों ने पीएनसी कंपनी के अधिकारियों पर उपेक्षा बरतने का आरोप लगाते हुए सही से उपचार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें