कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान
नूरपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक में 26 फरवरी को राजा का ताजपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सेक्टर प्रभारियों को कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में लाने की जिम्मेदारी दी गई।
रविवार को हुई बैठक में विधायक नईमुल हसन ने कहा कि एक माह के बाद चुनाव शुरू हो जाएंगे। इस समय भाजपा के विरोध में लहर चल रही है और गठबंधन प्रत्याशी की जीत पक्की है। उन्होंने सपा और बसपा कार्यकर्ताओं को आपस में समन्वय बनाकर दिल से चुनाव लड़ाने को कहा। कहा कि 26 फरवरी को राजा का ताजपुर में होने वाले सम्मेलन में सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का उपस्थित रहना आवश्यक है। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। ऊदल सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं नसीम अहमद के संचालन में हुई बैठक को लोकेश भारद्वाज, ओमप्रकाश यादव, वकील अहमद, रशीद खां, शिवकुमार यादव, नफीस अहमद, नासिर प्रधान, देवेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया।