फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईवेट बस की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

किरतपुर। प्राइवेट बस की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गए।
रविवार को बिजनौर के गांव लड़ापुरा निवासी जाकिर (30) किसी काम से किरतपुर आया। इतवार बाजार के पास पहुंचने पर वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह बिजनौर से किरतपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाकिर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम लगाने का प्रयास किया और आरोपी चालक को पकड़ने की मांग की। पुलिस के चालक को शीघ्र ही पकड़ने के आश्वासन पर लोग शांत हो गए और जाम खोल दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें