फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से नहीं हैं एंटी रैबीज वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। सीएचसी पर एक महीने से एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। सीएचसी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि करीब एक माह से सीएचसी पर एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं हैं। वे इस बारे में सीएमओ को कई बार जानकारी दे चुके हैं। आए दिन शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बंदर और कुत्ते के काटने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन उपचार के लिए सीएचसी पर एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं हैं। इससे मरीजों को मेडिकल स्टोरों से वैक्सीन खरीदनी पड़ रही हैं। सपा नेता शमशाद रशीद ने सीएमओ से शीघ्र ही एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


तीन माह नहीं होंगे कार्यक्रम
बिजनौर। आर्य समाज बिजनौर परिसर में तीन माह तक समिति की बैठकें, साप्ताहिक सत्संग, विवाह संस्कार, सार्वजनिक सभाएं राष्ट्रीय पर्व आदि को छोड़कर कोई कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। आर्य समाज के प्रशासक मंजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार, पीतम सिंह, राधेश्याम चिकारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें