बरुकी। समाजवादी पार्टी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम शादीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सपा की नीतियों की जानकारी दी गई। विधायक मनोज पारस ने कहा कि वर्तमान सरकार में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए है। किसान, व्यापारी, युवा, बुजुर्ग सभी परेशान हैं। जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह प्रजापति ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता की राजनीति करती है। सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। देश में बेरोजगारी बढ़ी है। इस दौरान सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों तथा विधायक द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित पुस्तिका वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवीर सिंह और संचालन विधानसभा अध्यक्ष जाहिद बेग ने किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह निर्वाल, ओमप्रकाश सिंह, वीर सिंह, धारा सिंह, अमन सिंह, अमर सिंह, जयपाल सिंह, शमशाद अहमद, अफजाल खां आदि मौजूद रहे।