फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती के घर लूट की योजना बनाते दो बदमाश पकड़े, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली के सामने मोहल्ला राजपूत कालॉनी में आढ़ती के घर में लूट को अंजाम देने की योजना बनाते समय दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि भागे अन्य दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी निवासी नरेश अग्रवाल मंडी समिति में आढ़त चलाते हैं। शनिवार की देर शाम नरेश अग्रवाल बाहर गए थे। जबकि उनकी पत्नी मंदिर गई हुई थी। घर में पुत्रवधु अकेली थी। तभी कुछ युवक घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर गेट खुलवा लिया। युवकों ने बहू को उसकी सास के चोट लगने की बात कहकर बरगलाने की कोशिश की, लेकिन पुत्रवधू ने अपने पति और देवर को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही देवर मौके पर पहुंच गया। थोड़ी ही देर में मोहल्ले के लोग जमा हो गए। युवकों पर संदिग्ध होने का शक गहराया तो भीड़ ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दो युवक भाग निकले। इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक साथियों के साथ किसी दुकानदार को लूटने की फिराक में थे, लेकिन वह नहीं मिल सका। इसलिए बदमाशों ने आढ़ती के घर में घटना घटित करने की योजना बना डाली। पुलिस ने शनिवार को मनोज और पनव मोहल्ला मनिहारान को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें