राहुल राठी ब्लॅाक अध्यक्ष व सत्यवीर सिंह मंत्री चुने गए
बिजनौर । उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल इकाई के चुनाव में राहुल कुमार राठी ब्लॉक अध्यक्ष व सत्यवीर सिंह ब्लॉक मंत्री निर्विरोध चुने गए। गोष्ठी में शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एकजुट हो कर कार्य करने का निर्णय लिया।
प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर मुबारक में निर्वाचन अधिकारी चौधरी अंगजीत सिंह व पर्यवेक्षक यशपाल सिंह की देखरेख में ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल इकाई का चुनाव किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष के लिए राहुल कुमार राठी व मंत्री के लिए सत्यवीर सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मुजीबुर्रहमान चुने गए। इससे पूर्व आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने कहा कि निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री शिक्षकों की समस्याओं के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने नौ अगस्त को पुरानी पेंशन के लिए प्रस्तावित धरने प्रदर्शन में भी शिक्षकों से सहयोग करने को कहा। पूर्व मंत्री दुष्यंत कुमार ने शिक्षकों की लंबित मांगों के लिए ब्लॉक के बीईओ, बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिल कर समाधान कराने को कहा। अन्य वक्ताओं ने स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था करने, शिक्षा में गुणात्मक सुधार करने पर जोर दिया। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद तारिक अलीम, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, राजेंद्र सिंह, रूपेश चौधरी, कामेंद्र सिंह, ताजवीर सिंह देवरा, असीम चौहान, हरवंत सिंह, चंद्र प्रकाश, गर्वित चौधरी यूटा के जिला संयोजक भूपेंद्र राणा, दुष्यंत कुमार, गौरव चौहान , भूपेंद्र सिंह चौहान, राकेश कुमार, प्रशांत सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।