नौगांवा सादात। नौगांवा सादात थाने में तैनात सिपाही की पिलखुआ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह सरकारी कार्य से पिलखुआ गया था। मौके पर पहुंची पिलखुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मुजफ्फरनगर के तिताली थाना क्षेत्र के गांव नुनाखेड़ा निवासी आदित्य चौधरी (30) पुत्र राजपाल 2011 बैच में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। पिछले एक साल से उसकी तैनाती नौगांवा सादात थाना थी। इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को आदित्य सरकारी कार्य से अपनी निजी कार से पिलखुआ गया था। जहां उसकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पिलखुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आदित्य के परिजनों को हादसे की जाकारी दी। जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हॉल है।
---------------------
सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेेता था आदित्य
नौगांवा सादात। आदित्य बेहद खुश मिजाज व्यक्ति था। इतना ही नहीं वह सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ का हिस्सा लेता था। उसने रक्तदान शिविरों के अलावा जरूरतमंदों का कई बार रक्त दिया था।