फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू। पूठ गंगा घाट पर शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश में भी श्रद्धालु मोटरसाइकिल, मैजिक और अन्य वाहनों से गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा का विधान है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा उन्हीं के सम्मान में मनाई जाती है। इस दिन गंगा में स्नान करने का बहुत बड़ा महत्व है। हजारों श्रद्धालुओं ने पूठ गंगा घाट पर डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। इसके अलावा पौरारा गंगा घाट, गंगानगर घाट पर भी गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें