हसनपुर। भाजपा विधानसभा की मंडल स्तरीय बैठक नगर के राजपूत कालोनी में संपन्न हुई। बूथों की मजबूती और समितियों के गठन पर जोर दिया गया। साथ ही विधानसभा के बूथों तथा सेक्टरों की बैठक को लेकर योजना बनाई गई।
बैठक में भाजपा के पश्चिमी उप्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और बूथ सत्यापन जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बूथों और मजबूत करने की जरूरत है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रचार प्रसार किया जाए। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने बूथ अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया। बूथ मजबूत करने और बूथ संयोजक समितियां गठित करने के लिए कहा। नगर महामंत्री संजय शर्मा ने प्रशासन के लचर रवैया को लेकर कहा कि बूथ अध्यक्षों की प्रशासन नहीं सुनता है, जिसे लेकर उनमें रोष है। पार्टी को इस ओर ध्यान देना चाहिए। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग और संचालन नगर महामंत्री संजय शर्मा ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, अतुल गर्ग, संजय टाटा, अंकुर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, विवेक गुप्ता, पंकज भटनागर, उषा शर्मा, कविता सैनी, दीपा वर्मा, योगेंद्र प्रजापति, योगेंद्र शर्मा, हरि सिंह सैनी, चंद्रपाल खड़गवंशी, मोहित अग्रवाल, बहादुर सिंह, सभासद पूनम, शिवकुमार, मान सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।